वृक्षारोपण

वृक्षारोपण

मानव सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महादेव जी राम अधार दिव्यांग शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र औढारी सिखड़ी गाजीपुर में वृक्षारोपण किया गया | प्रकृति  में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के    वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इसीलिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है इसके कही सारे लाभ हमारे जिवन में होते हैं।