CELEBRATING THE LOUIS BRAILLE JUBLEE

आज लुई ब्रेल जयंती (04 जनवरी 2023) के शुभ अवसर पर मानव सेवा समिति के तत्वाधान में श्री महादेव जी महंत जयराम यति इंटर कालेज औढारी सिखड़ी गाजीपुर में लुई ब्रेल जयंती मनायी गयी जिसमे सभी दिव्यांग और सामान्य बच्चो को लुई ब्रेल जयंती के बारे में बताया गया | कि हमें दिव्यांग भाइयो का सम्मान करना चाहिए और उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए समावेशी शिक्षां की व्यवस्था का पालन करना चाहिए जिससे दिव्यांग भाइयो को हीन भावना का विकास न हो | इसी जयंती के उपलक्य में हमारे कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक रिषभ देव राय जी ने दिव्यांगो के सम्मान और अधिकार के बारे में बताया साथ ही साथ उनका मार्गदर्शन किया जिससे बच्चे बहुत ही प्रभावित हुए | और साथ ही साथ हमारे कॉलेज के संचालन कर्ता श्री सचिन चौहान जी ने भी लुई ब्रेल जयंती के बारे में बताते हुए कहा की हमें मन में एक संकल्प लेना चाहिए की जो भी कार्य करे उसे मन से करे और नेक रास्तो पर चले | लुई ब्रेल जयनी के शुभ अवसर पर हमारे कॉलेज के सभी अध्यापक ने लुई ब्रेल जयंती के बारे में बताते हुए बच्चो का मार्गदर्शन किया जिसमे हमारे कॉलेज के श्री दीनानाथ यादव,त्रिलोकी गिरी , ॐ प्रकाश यादव ,कोमल यादव, रामलाल राम, धीरज राजभर, कैलाश राम, सुनील यादव, संजय यादव, श्री गोरखनाथ राजभर , ब्रिजेश यादव तथा संस्था के प्रबंधक श्री रमेश यादव जी सामिल थे जिहोने बच्चो को एक अच्छा रास्ता दिखाया और साथ ही साथ सभी दिव्यांग बच्चो को कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए भी प्रोत्साहित किया |